news-details

मजदूरों की मौत पर सपा ने सौंपा ज्ञापन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल के एक पिलर के गिरने से 6 मजदूरों की मौत के मामले में समाजवादी मजदूर सभा ने गहरा दुख जताते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम वारसी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उप जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में मृतक मजदूरों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को नौकरी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।उन्होंने कहा कि मजदूर देश के विकास की रीढ़ हैं, ऐसे में निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी गंभीर लापरवाही है। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद देने की मांग की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की अपील की।