news-details

महर्षि नगर में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ।

बोरा फाउंडेशन और सेवा अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में महर्षि नगर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लोगों की ब्लड प्रेशर, शुगर, वजन और सामान्य स्वास्थ्य जांच की। शिविर में 184 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञों से परामर्श लिया। साथ ही 56 लोगों के नि:शुल्क आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए चिकित्सकों ने मरीजों को मुफ्त दवाएं वितरित कीं और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सलाह दी। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और आयोजन की सराहना की।