news-details

महेंद्र प्रताप बने यातायात प्रभारी

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। जनपद की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से महेंद्र प्रताप सिंह ने यातायात प्रभारी का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने और जाम की समस्या से निजात दिलाने की प्रतिबद्धता जताई।महेंद्र प्रताप सिंह इससे पूर्व बिसंडा थाना में इंस्पेक्टर क्राइम के पद पर कार्यरत रहे हैं। इसके अलावा वे न्यायालय सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा यातायात पुलिस की टीम को सक्रिय रूप से तैनात किया जाएगा।