
पारदर्शी विकास न्यूज़ पुणे। महाराष्ट्र प्रवास के दौरान पुणे जिले के बेल्हे विविध कार्यकारी सेवा सहकारी समिति (बी-पैक्स) में सहकारिता को मजबूत बनाने और संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति की प्रबंध समिति के सदस्यों एवं अन्य सहकारी प्रतिनिधियों के साथ संगठनात्मक गतिविधियों, सहकारी संस्थाओं की भूमिका तथा भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।बैठक में राज दत्त पाण्डेय ने भी सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने पर अपने विचार रखते हुए कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहकारी संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सदस्यों से संगठन को अधिक सक्रिय और जनहितकारी बनाने का आह्वान किया।इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जय जवान सहकारी पत संस्था का दौरा किया, जहां संस्था के अध्यक्ष जयंत घोडके एवं अन्य सहकारी प्रतिनिधियों से भेंट कर सहकारिता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।बैठक में तालुका के सहायक आयुक्त (सहकारिता), बेल्हे बी-पैक्स के अध्यक्ष अशोक जनार्दन गुंजाल, उपाध्यक्ष, संचालक मंडल के सदस्य, पैक्स प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक भगवान मापारे, राज दत्त पाण्डेय तथा अन्य सहकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक में सहकारी संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, सदस्यों की भागीदारी बढ़ाने और ग्रामीण विकास में सहकारिता की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी उपस्थित सदस्यों ने सहकारिता के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।