news-details

महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण की तैयारियां तेज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ फर्रुखाबाद
रोडवेज बस स्टैंड परिसर में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह शामिल होंगे। अनावरण से पहले प्रतिमा स्थल पर जलभराव की समस्या सामने आने के बाद व्यवस्थाओं में तेजी लाई गई। बारिश के कारण प्रतिमा के सामने पानी जमा हो रहा था, जिससे आयोजन को लेकर चिंता बढ़ गई थी।समस्या के समाधान के लिए गुरुवार रात से ही निर्माण कार्य शुरू किया गया। नगर पालिका के सहयोग से सीमेंटेड टाइलें हटाई गईं और मिट्टी भराव कर जमीन को समतल किया गया। इसके बाद रोलर चलाकर स्थल को मजबूत बनाया गया।अब प्रतिमा स्थल के सामने 85 मीटर लंबा और 7 मीटर चौड़ा फुटपाथ तैयार किया जा रहा है, जिसमें ईंट बिछाने का कार्य तेजी से चल रहा है। यह पूरा कार्य जेई भीष्म सिंह और प्रमोद कुमार की देखरेख में किया जा रहा है।अधिकारियों के अनुसार, सभी तैयारियां शुक्रवार शाम तक पूरी कर ली जाएंगी ताकि शनिवार को होने वाले अनावरण कार्यक्रम में कोई बाधा न आए।