news-details

महाप्रबंधक ने बरेका कर्मशाला का किया निरीक्षण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने शुक्रवार को विभिन्न उत्पादन इकाइयों का गहन निरीक्षण कर लोको निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शीट मेटल शॉप, लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप तथा लोको टेस्ट शॉप का दौरा किया और उत्पादन गतिविधियों की समीक्षा की।महाप्रबंधक ने अमृत भारत (पुश-पुल) लोको के कैब का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता मानकों और तकनीकी पहलुओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोको निर्माण में गुणवत्ता, सुरक्षा और निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए, ताकि उच्च गुणवत्ता वाले रेल इंजनों का समयबद्ध उत्पादन सुनिश्चित हो सके निरीक्षण के दौरान उत्पादन कार्यों की गति और कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए महाप्रबंधक ने अधिकारियों को दक्षता बढ़ाने तथा गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न इकाइयों में चल रहे कार्यों की सराहना करते हुए बेहतर समन्वय के साथ उत्पादन लक्ष्य हासिल करने पर जोर दिया।इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य अभियंता शैलेंद्र कुमार सिंह, मुख्य विद्युत अभियंता अरविंद कुमार जैन, उप महाप्रबंधक सागर, उप मुख्य विद्युत अभियंता सुदीप रावत, उप मुख्य अभियंता साकेत सहित बरेका के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।