news-details

महीनों से बंद सरकारी नलकूप, सिंचाई संकट से जूझ रहे किसान

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS इटावा के ताखा क्षेत्र स्थित बम्हनीपुर गांव में सरकारी नलकूप संख्या बीजी-78 कई महीनों से खराब पड़ा है, जिससे किसानों को सिंचाई की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नलकूप बंद होने से क्षेत्र की खेती प्रभावित हो रही है और किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है।ग्रामीणों के अनुसार नलकूप में तकनीकी खराबी, ट्रांसफार्मर संबंधी दिक्कतें, मोटर जलने और साइफन खराब होने जैसी समस्याएं बार-बार सामने आ रही हैं। करीब 10-12 वर्ष पुराना होने के कारण इसकी कार्यक्षमता भी प्रभावित हो चुकी है, जिससे पानी की आपूर्ति बाधित रहती है।किसान बालेश्वर शर्मा, राम कुमार मिश्रा, कृष्ण गोपाल मिश्रा और घनश्याम शर्मा ने बताया कि नलकूप बंद होने से आलू, गेहूं समेत अन्य फसलों की सिंचाई प्रभावित हुई है। मजबूरी में किसानों को निजी नलकूपों से पानी लेना पड़ रहा है, जिससे खेती की लागत बढ़ गई है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। प्रधान प्रतिनिधि प्रशांत तिवारी ने भी बताया कि संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में जिला प्रभारी मंत्री को भी शिकायत दी जा चुकी है।किसानों ने सिंचाई विभाग से नलकूप की जल्द मरम्मत कर नियमित संचालन सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि फसलों को नुकसान से बचाया जा सके और क्षेत्र के किसानों को राहत मिल सके।