news-details

महिला उत्थान मंडल ने लगाया शरबत वितरण शिविर

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए महिला उत्थान मंडल द्वारा संत श्री आसाराम जी बापू आश्रम के तत्वावधान में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राहगीरों और आमजन को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण किया। कार्यक्रम के दौरान महिला उत्थान मंडल की सदस्याओं ने राह चलते लोगों, रिक्शा चालकों, मजदूरों और यात्रियों को ठंडा शरबत वितरित किया। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में कानपुर के विभिन्न क्षेत्रों में ऐसे सेवा शिविर लगाए जाते हैं, ताकि जरूरतमंदों और राहगीरों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना से यह कार्यक्रम लगातार चलाया जाता है। स्थानीय लोगों ने संस्था के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस तरह के शिविर लोगों के लिए काफी सहायक साबित होते हैं। कार्यक्रम में कई श्रद्धालु और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।