news-details

महिला थाना पुलिस ने पति-पत्नी में कराया समझौता

You can share this post!

 


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। महिला थाना पुलिस की पहल पर आपसी विवाद से परेशान एक पति-पत्नी फिर से साथ रहने को राजी हो गए। महिला थाना प्रभारी दीपशिखा सिंह ने टीम के साथ दोनों पक्षों की बात सुनकर विवाद का कारण समझा। पुलिस ने दंपती को आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने और मिल-जुलकर रहने की सलाह दी। पुलिस की समझाइश के बाद दोनों ने विवाद समाप्त कर साथ घर जाने का निर्णय लिया। दंपती ने महिला थाना पुलिस के प्रयासों की सराहना करते हुए अमेठी पुलिस का आभार जताया। पुलिस टीम ने उन्हें नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए आपसी विश्वास और तालमेल बनाए रखने की सलाह दी।