
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। काकादेव स्थित हैप्पीनेस सेंटर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में नई पहल के तहत टीम ‘कल्याणी’ का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापक डॉ. सिधांशु राय और सेलिब्रिटी शेफ कविता सिंह ने किया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और मेंटल हेल्थ के महत्व पर जोर दिया। डॉ. सिधांशु राय ने कहा कि शहर का स्वरूप और भविष्य महिलाओं की भूमिका से तय होता है, जबकि कविता सिंह ने कहा कि एक सशक्त महिला पूरे परिवार और समाज को बदल सकती है।टीम ‘कल्याणी’ के तहत महिलाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, काउंसलिंग और रोजगार से जुड़े कार्यक्रम चलाए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हें समाज में सक्रिय भूमिका दिलाना है।कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया और शहर की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी 11 महिलाओं को समन्वयक बनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।