news-details

महिला से मारपीट मामले में चार पुलिसकर्मियों पर FIR, कोर्ट का बड़ा आदेश

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में महिला के साथ कथित मारपीट के मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद सिकंदरा थाने में संबंधित पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान महिला के साथ वाहन के अंदर बेल्ट और लात-घूंसों से मारपीट की गई थी, जिसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट में भी हुई है। इस घटना ने पुलिस कार्रवाई की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।रुनकता निवासी सीमा सिकरवार ने अदालत में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि शाहगंज थाने में दर्ज एक पुराने मामले के गैर-जमानती वारंट पर गिरफ्तारी के दौरान सिकंदरा पुलिस ने उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। आरोप के अनुसार, दरोगा सुरजीत सिंह, चौकी प्रभारी नीलेश शर्मा सहित दो महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें वाहन में ले जाते समय बेरहमी से पीटा, जिससे उनके शरीर पर चोटें आईं। अदालत के आदेश पर कराए गए दोबारा मेडिकल परीक्षण में चोटों की पुष्टि हुई, जिसमें आंख के नीचे काला निशान सहित तीन गंभीर चोटें दर्ज की गईं।मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अदालत ने पुलिस द्वारा दायर रिवीजन को खारिज कर दिया और FIR दर्ज करने का आदेश जारी किया। इसके बाद सिकंदरा थाने में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ।प्रभारी विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मामले को गंभीर मानते हुए आरोपियों के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश भी दिए हैं। अदालत के इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और मामले की आगे की जांच जारी है।