news-details

महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार हुआ बदमाश

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS  गोंडा के नगर कोतवाली क्षेत्र में गुड्डूमल चौराहे के पास दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र छीनने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तस्वीर पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।पीड़िता काजल ने बताया कि वह इटियाथोक क्षेत्र के डड़वा गांव से दवा और कपड़ों की खरीदारी के लिए गोंडा आई थीं। खरीदारी के बाद वह फोन पर बात करते हुए घर लौटने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक अचानक आया और उनके गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर भाग निकला।महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने गमछे से चेहरा ढक लिया और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक मंगलसूत्र इतनी तेजी से खींचा गया कि उनके सीने में चोट और खरोंच आ गई, साथ ही साड़ी भी फट गई।सूचना मिलते ही नगर कोतवाल Bindeshwari Mani Tripathi मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।कोतवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।