news-details

महिला से मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस ने महिला से मोबाइल लूट के आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीओ मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने देर रात चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे के पास घेराबंदी कर त्रिभुवन प्रजापति (36) निवासी पिण्डारा महाराज को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से लूटा गया वीवो मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने 8 सितंबर को काढूनाला पार्क में महिला को धक्का देकर मोबाइल लूटने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।