news-details

महिला रोजगार मेले में 175 अभ्यर्थियों का चयन

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज के विवेकानंद हॉल में शुक्रवार को महिला स्पेशल रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन लखनऊ उत्तरी विधायक डॉ. नीरज बोरा ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि संस्थान प्रशिक्षण के साथ युवाओं को रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्लेसमेंट अधिकारी एम.ए. खान ने बताया कि रोजगार मेले में 725 महिला अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिनमें 405 अभ्यर्थी अर्ह पाई गईं। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद कुल 175 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।मेले में Hero Motocorp Haridwar, Hindustan Unilever Limited Sumerpur Hamirpur, Almas Exports and Imports Pvt Ltd Lucknow और SBI Life Insurance Lucknow ने प्रतिभाग किया। Hero Motocorp में 50, HUL में 50, SBI Life में 50 और Almas Exports में 25 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। आयोजन में कार्यदेशक पूनम, मलिहा खातून, जिल्लुर रहमान, मकबूल कादिर, महिला अनुदेशकों सहित अन्य लोगों का सहयोग रहा।