news-details

महिला और बेटे से मारपीट

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़िता के अनुसार, वह घर के बाहर खड़ी थीं तभी कुछ युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के बाल पकड़कर उसे सड़क पर गिरा दिया और लाठी-डंडों से पीटा। बीच-बचाव करने आए उसके बेटे को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।