
Pardarshi Vikas News Amethi
बूथ कमेटियों के पुनर्गठन के लिए बसपा की बैठकों का क्रम जारी है। रविवार को रामचंद्रपुर,अग्रेसर,पूरे भुलई और कोरारी हीरशाह में बहुजन समाज पार्टी की बैठकों में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया गया। बैठकों को बसपा के मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति, शिवराम गौतम, जिला अध्यक्ष सुरेश कमल और बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने सम्बोधित किया। मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना के लिए संघर्षरत है। बहुजन समाज पार्टी पार्टी के साथ एक विचारधारा है जो समतामूलक समाज और कानून के राज की स्थापना के लिए संघर्षरत है।रामचंद्रपुर में बैठक विजय कुमार के घर पर हुई। बैठक में बसपा की नीतियों और उपलब्धियों पर विस्तार से संवाद हुआ। मंडल प्रभारी शिवराम गौतम ने कहा कि बहन सुश्री मायावती ने अम्बेडकर ग्राम विकास योजना लागू करके गांवों का कायाकल्प किया।बैठक में जिला सचिव राज पाल,विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध,अमर जीत,राम पाल,रामसरन बौद्ध आदि मौजूद रहे।पूरे भुलई में बसपा की बैठक में महिलाओं की संख्या अधिक रही। बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल ने बसपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को बराबरी का अधिकार बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की सोच की देन है। महिलाओं को स्वतंत्रता और अधिकार दिलाने के लिए उन्होंने संसद में हिंदू कोड बिल पेश किए जिसे विरोधियों ने पास नहीं होने दिया और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि जिस नीले झंडे में हाथी है वही आपका साथी है। बसपा ने संगठन चलाने के लिए कभी पूंजीपतियों से चंदा नहीं लिया। लखनऊ में बहुजन समाज के महापुरुषों के ऐतिहासिक स्मारक बनाकर बहन मायावती जी ने इतिहास रचने का काम किया है।बैठक में बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती, वैरागी राम भारती, विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध, विधानसभा कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, सेक्टर अध्यक्ष बृज लाल, सुरेश चंद्र, रोशन लाल, शकुंतला,आशा , इसराजी,, कल्लू राम, सुनीता आदि मौजूद रहे।
मंडल कमीशन की रिपोर्ट बसपा की देन -बद्री प्रसाद प्रजापति
अग्रेसर में बसपा की बैठक रामसूरत प्रजापति के घर पर हुई। मंडल प्रभारी बद्री प्रसाद प्रजापति ने कहा कि पिछड़ी जातियों में राजनीतिक चेतना बसपा की देन है। मान्यवर कांशीराम और बहन मायावती जी के संघर्षों की बदौलत ही मंडल कमीशन की रिपोर्ट लागू हुई और बाबा साहब डॉ अम्बेडकर को भारत रत्न का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिला। बैठक में ग्राम प्रधान अशोक कुमार गौतम, देवी लाल प्रजापति,राम अभिलाष, श्याम बहादुर सरोज, मुकेश प्रजापति, देवी लाल ,राम समुझ ,राम फल फौजी, अरूण कुमार आदि मौजूद रहे।