news-details

महिला मोर्चा ने निकाली आक्रोश रैली

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Kushinagar

भाजपा खड्डा मंडल के तत्वावधान में महिला मोर्चा ने ग्राम सभा रामपुरगोनहा में आक्रोश रैली निकाली। रैली में महिलाओं ने महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बिल सदन में लाने के लिए धन्यवाद दिया और विपक्षी दलों पर इसे पास न होने देने का आरोप लगाया।रैली में खड्डा विधायक विवेकानंद पांडे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव ने किया।इस दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।