news-details

महिला खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका

You can share this post!

 

 

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कुशीनगर। प्रदेश स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए कुशीनगर की महिला खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देश पर एथलेटिक्स महिला एवं बैडमिंटन महिला वर्ग की जिला स्तरीय चयन/ट्रायल प्रतियोगिता 3 सितंबर 2026 को शाम तीन बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम-कुशीनगर में आयोजित की जाएगी।जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। मंडलीय चयन/ट्रायल 5 सितंबर को सुबह 10 बजे गोरखपुर में होगा। इसके बाद चयनित टीमें 8 और 9 सितंबर को प्रयागराज में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।उप क्रीड़ा अधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि एथलेटिक्स महिला वर्ग में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर दौड़ के साथ 100 व 400 मीटर हर्डिल्स, 4×100 व 4×400 मीटर रिले, लॉन्ग जंप, हाई जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जेवलिन थ्रो में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगाउन्होंने जिले के सभी प्रधानाचार्य और प्रधानाचार्या से विद्यालय एवं महाविद्यालय की महिला खिलाड़ियों को निर्धारित तिथि और समय पर भेजने की अपील की है। जिला स्तरीय ट्रायल में केवल कुशीनगर जनपद की महिला खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगी।बैडमिंटन का मंडलीय ट्रायल रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोरखपुर तथा एथलेटिक्स का ट्रायल महंत अवेद्यनाथ जी स्पोर्ट्स स्टेडियम, जंगल कौड़िया में होगा। ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को आयु प्रमाण के लिए हाईस्कूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड अथवा नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाणपत्र में से कोई एक दस्तावेज अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। निर्धारित प्रमाणपत्र के बिना खिलाड़ी को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।