news-details

महिला की तहरीर पर पति सहित चार पर मुकदमा दर्ज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। कुरारा थाना क्षेत्र के सिकरौड़ी गांव निवासी एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता पूजा निषाद ने आरोप लगाया कि उसकी शादी एक वर्ष पूर्व हमीरपुर कोतवाली क्षेत्र के दिग्गी गांव निवासी मुकेश से हुई थी। शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना की जा रही थी।पीड़िता के अनुसार 17 मई को पति, सास, देवर और ननद ने मिलकर मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह मायके में रह रही है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति मुकेश, सास सिया दुलारी, देवर गुलाब और ननद सुमित्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।