news-details

महिला की शिकायत पर पति के पांच परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS आगरा। फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के पांच परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने मारपीट, गाली-गलौज और प्रताड़ना समेत कई आरोप लगाए हैं।पुलिस के अनुसार, असमा पत्नी चांद मोहम्मद ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके ससुर सूफी रिसालुद्दीन, सास लल्लो, देवर वकील, देवरानी सुल्ताना और देवर दानिश उसे लगातार परेशान करते हैं।महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसके और उसकी बेटियों के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की। इसके अलावा उसके जेवर और घरेलू सामान अपने कब्जे में लेने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने बताया कि मायके से दो लाख रुपये लाने का दबाव बनाया गया और विरोध करने पर धमकी दी गई।तहरीर के आधार पर फतेहपुर सीकरी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना अध्यक्ष आनंदवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।