news-details

महिला हत्या का 3 दिन में खुलासा, एनकाउंटर में आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने 3 दिन के भीतर खुलासा कर दिया है। शनिवार शाम बटेश्वर परिक्रमा मार्ग पर मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने आरोपी मनु को गिरफ्तार किया, जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से लूटे गए जेवर, नकदी, अवैध तमंचा और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद की है।जांच में सामने आया कि आरोपी मृतका के ही गांव का रहने वाला था। महिला अपने मायके में भात कार्यक्रम में जा रही थी, तभी रास्ते में आरोपी ने लिफ्ट देने के बहाने उसे बाइक पर बैठाया। बाद में जेवर देखकर उसके मन में लालच आ गया और उसने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है।घटना 10 जून को थाना बाह क्षेत्र में हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 11 जून को मृतका की पहचान लक्ष्मी देवी के रूप में हुई। परिजनों के विरोध और प्रदर्शन के बीच पुलिस ने कार्रवाई तेज की और शनिवार को आरोपी को घेराबंदी कर मुठभेड़ में पकड़ लिया। पुलिस अब मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।