
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने तहसील अमेठी सभागार में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई की। जनसुनवाई में कुल 34 महिलाओं ने घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, संपत्ति विवाद और अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं।डॉ. मौर्या ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। कुछ मामलों का मौके पर समाधान कराया गया, जबकि लंबित मामलों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने की समय-सीमा तय की गई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जनसुनवाई में प्रशासन, पुलिस, महिला कल्याण और बाल विकास विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।