
PARDARSHI VIKASH NEWS महंगाई और आर्थिक संकट के विरोध में समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को आगरा में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के लिए रवाना हो रहे सपा महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास को पुलिस ने पहले ही हिरासत में लेकर थाना छत्ता में बैठा लिया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। नाराज सपाइयों ने थाना छत्ता का घेराव करते हुए पुलिस-प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया।उधर, सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन को भी पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें प्रदर्शन में शामिल होने से रोकते हुए हाउस अरेस्ट कर लिया गया। इस दौरान सांसद और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई।कलेक्ट्रेट पर पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल के दामों तथा आर्थिक संकट को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान एक कार्यकर्ता ‘मेलोडी’ टॉफी बांटता भी नजर आया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता की आवाज दबाने का काम कर रही है और महंगाई से परेशान लोगों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है।