news-details

महोबा पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जनपद में तैनात 14 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी स्थानांतरण आदेश के तहत कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। तबादला सूची के अनुसार श्रीनगर थाना प्रभारी जयचंद्र सिंह को एएचटीयू का प्रभारी बनाया गया है, जबकि चौकी प्रभारी सूपा प्रवीण सिंह को श्रीनगर थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चरखारी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह को पनवाड़ी थानाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं पनवाड़ी से वीरेंद्र प्रताप सिंह को चरखारी का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा साइबर थाना, अपराध शाखा, कुलपहाड़, खन्ना, कबरई एवं अजनर थाना क्षेत्रों में भी कई अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।