
पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। जनपद पुलिस ने पुलिसिंग को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और क्षेत्राधिकारी अपराध गौरव उपाध्याय द्वारा विभिन्न थानों में तैनात विवेचना अधिकारियों को कुल 92 टैबलेट वितरित किए गए।इन टैबलेट्स का उद्देश्य विवेचना कार्य को डिजिटल, पारदर्शी और तेज बनाना है। इस मौके पर रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में अधिकारियों को टैबलेट के उपयोग और आधुनिक ऐप्स के संबंध में प्रशिक्षण भी दिया गया।अधिकारियों ने विवेचना में तकनीक के अधिकतम उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इससे जांच प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी और आमजन को समय पर न्याय मिल सकेगा।