news-details

महोबा पुलिस की बड़ी उपलब्धि

You can share this post!


सीसीटीएनएस रैंकिंग में फिर बना प्रदेश में नंबर-1


पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। जनपद पुलिस ने सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टमस ) योजना के अंतर्गत एक बार फिर प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया है। मुख्यालय तकनीकी सेवाएं, उत्तर प्रदेश द्वारा अप्रैल 2026 के आंकड़ों के आधार पर जारी रैंकिंग में महोबा पुलिस ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि को पुलिस की कार्यकुशलता, तकनीकी दक्षता एवं समयबद्ध कार्यप्रणाली का परिणाम माना जा रहा है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं, उत्तर प्रदेश द्वारा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह, सीओ सीसीटीएनएस गौरव उपाध्याय सहित टीम को सम्मानित किया गया। साथ ही सीसीटीएनएस डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी रहमान रशीद, अंकुर जायसवाल एवं इंद्रजीत सिंह के कार्यों की विशेष सराहना की गई। अधिकारियों ने कहा कि टीमवर्क, अनुशासन एवं तकनीकी दक्षता के बल पर यह उपलब्धि हासिल हुई है, जो भविष्य में भी पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाएगी।