news-details

महोबा की छात्रा मामले में कांग्रेस का प्रदर्शन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS महोबा की एक नीट छात्रा के साथ हुई कथित घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस कार्यकर्ता ककोर स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला असुरक्षा और दलित उत्पीड़न के मामलों पर चिंता जताई।ज्ञापन में बताया गया कि महोबा की दलित छात्रा, जो नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी, का कोचिंग से लौटते समय कथित रूप से अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि छात्रा को करीब 16 दिनों तक प्रयागराज में बंधक बनाकर रखा गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म, अत्याचार और जबरन विवाह जैसी घटनाएं हुईं।जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरिता दोहरे ने कहा कि प्रदेश में बेटियां भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़िता और उसके परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन में सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, दोषियों को कठोर सजा, पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा, आर्थिक सहायता, निःशुल्क उपचार और मनोवैज्ञानिक सहयोग उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही प्रदेश में महिला और छात्रा सुरक्षा के लिए प्रभावी तंत्र बनाने की भी मांग उठाई गई।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दिलीप तिवारी, शोभित त्रिपाठी, मुकेश धाकड़, ऋतु शुक्ला, रेशमा बेगम, अशोक अग्रवाल, उत्कर्ष अवस्थी, संदीप चक और मो. अबरार हुसैन समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।