news-details

महोबा के चार केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा शुरू

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी-2026) गुरुवार से जनपद के चार परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और पारदर्शी व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक कुल पांच पालियों में आयोजित की जाएगी।पहले दिन प्रथम पाली में पंजीकृत 1,800 अभ्यर्थियों में 1,454 उपस्थित रहे, जबकि 346 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 1,800 में से 1,500 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 300 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।जिलाधिकारी गजल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने राजकीय मुकुंदलाल तिवारी इंटर कॉलेज और पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए।जनपद के सभी चार परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रशासन के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई जा रही है।