news-details

महोबा: डीजे बंद कराने पर परिवार पर हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS महोबा के चरखारी स्थित कांशीराम कॉलोनी में डीजे की तेज आवाज बंद कराने को लेकर एक परिवार पर हमला करने का मामला सामने आया है। घटना देर रात की बताई जा रही है, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।जानकारी के अनुसार, कुछ लोग जन्मदिन पार्टी के दौरान तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे और शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। जब पीड़ित परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।वीडियो में कई लोग एक महिला के घर के बाहर और अंदर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता करने और उन्हें खींचने की कोशिश भी की गई।जब परिवार के मुखिया जाहिद अपनी बेटियों को बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार, हमलावरों पर पहले भी इलाके में हंगामा और धमकी देने के आरोप लगते रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस पर तुरंत कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और रातभर एसपी कार्यालय के बाहर बैठा रहा।पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।