news-details

मेयर आवास पर हंगामा, नेम प्लेट पर कालिख पोती

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ
मेयर सुषमा खर्कवाल के आवास पर बुधवार सुबह सपा नेता गौरव चौधरी अपने साथियों के साथ पहुंचे और जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने मेयर की नेम प्लेट पर चप्पलों से मारकर कालिख पोत दी और नारेबाजी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह विवाद महिला आरक्षण बिल को लेकर दिए गए बयान के बाद बढ़ा। मेयर के बयान पर पहले ही सियासी माहौल गरमा चुका था। इसी के विरोध में सपा नेता ने यह प्रदर्शन किया। मेयर सुषमा खर्कवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह विपक्ष की गलत राजनीति और असभ्य व्यवहार का उदाहरण है। उन्होंने अपने बयान को सही बताते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के सम्मान की बात की थी। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।