news-details

मायावती ने सरकारों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने देश के विभिन्न राज्यों में हुई दर्दनाक घटनाओं पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दक्षिण दिल्ली में पांच मंजिला पीजी हॉस्टल की इमारत गिरने से हुई मौतों, मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों और करीब 190 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने तथा उत्तर प्रदेश-बिहार में बाढ़ से हुई भारी तबाही को अति-दुखद बताया।मायावती ने कहा कि इन घटनाओं से शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि जनहित और जनकल्याण के मामलों में सरकारों को तत्काल चुस्त-दुरुस्त होने की जरूरत है। बसपा प्रमुख ने अधिकारियों की कथित लापरवाही, उदासीनता और भ्रष्टाचार पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने सरकारों से मांग की कि प्रशासनिक तंत्र में बढ़ती ऐसी समस्याओं पर बिना देरी सख्ती से लगाम लगाई जाए, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।