
बसपा के कैडर कैंप में 2027 की तैयारी
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।
संग्रामपुर के अम्मरपुर गांव में शुक्रवार को बहुजन समाज पार्टी की ओर से भावलपुर सेक्टर की समीक्षा बैठक और सेक्टर स्तरीय कैडर कैंप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अयोध्या मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान मुख्य अतिथि और वरिष्ठ बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में पार्टी की नीतियों, संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई।नन्हे सिंह चौहान ने अपने संबोधन में बसपा प्रमुख मायावती के मुख्यमंत्रित्व काल की उपलब्धियां गिनाते हुए कानून-व्यवस्था, शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और रोजगार से जुड़े दावे किए। उन्होंने सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार बनने पर युवाओं को पक्की नौकरी देने का प्रयास किया जाएगा।जितेन्द्र मिश्र ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने UPI डिजिटल लेनदेन पर टैक्स लगाए जाने की चर्चा को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उनके अनुसार, आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है और दूसरी ओर बड़े कारोबारियों को राहत दी जा रही है।बामसेफ जिला संयोजक संजीव भारती ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और मान्यवर कांशीराम के संघर्षों का उल्लेख किया। उन्होंने संगठन के राजनीतिक सफर और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सक्रिय रहने का संदेश दिया। जिला कार्यकारिणी सदस्य संजय कुमार ने महिलाओं के अधिकार और बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं रोजगार से जुड़े मुद्दे उठाए।विधानसभा प्रभारी राम अभिलाष बौद्ध ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्तेमाल सम्मान और अधिकारों के लिए करने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद गौतम ने किया।कैडर कैंप के दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें किसान यूनियन से जुड़े कई पदाधिकारी भी शामिल बताए गए। मुख्य अतिथि नन्हे सिंह चौहान ने नए सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत किया, जबकि जितेन्द्र मिश्र ने अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

दो दर्जन से अधिक लोगों ने बसपा का दामन थामा
सेक्टर कैडर में दो दर्जन से अधिक लोग बसपा में शामिल हुए जिसमें किसान यूनियन के कई पदाधिकारी भी हैं। मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान ने सभी पदाधिकारियों और नये मेहमानों को मालाएं पहनाई। जितेन्द्र मिश्र ने अंगवस्त्र भेंटकर उनका सम्मान किया। भाकियू भानु के जिला अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश मिश्र, श्री राम सरोज,विनय तिवारी, प्रमोद कोरी,छेदी लाल यादव,संत राम, सुभाष कनौजिया, हौसिला कोरी, रोहित कुमार वर्मा आदि बसपा में शामिल हुए। विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध ने एक दर्जन लोगों को पार्टी में शामिल कराया।पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलराम यादव, रमेश कुमार,राम अवध पाल,राम करन वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, अशोक कुमार यादव,राम किशोर पाल आदि मौजूद रहे।