news-details

मेधावी दिव्यांग छात्रों का सम्मान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। जीवन ज्योति दिव्यांगतार्थ संस्थान में शुक्रवार को रतन सूरज मेमोरियल पुरस्कार समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी आर.पी. सिंह ने मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हुए कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी भी क्षेत्र में दूसरों से कम नहीं हैं। उन्होंने संस्थान द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों की शिक्षा और सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर जीवन ज्योति दिव्यांगतार्थ संस्थान के साथ अमर ज्योति स्कूल रांची, नव ज्योति स्कूल लखनऊ और दिव्य ज्योति स्कूल प्रयागराज के छात्र-छात्राएं भी शामिल हुए। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समारोह को आकर्षक बनाया।कार्यक्रम के दौरान दृष्टिबाधित छात्राओं की शिक्षा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक शैक्षणिक संसाधन कक्ष का भी उद्घाटन किया गया। संस्था की निदेशिका सिस्टर स्वेता ने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला, जबकि संस्थापिका सिस्टर आइरीन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। समारोह का संचालन सिस्टर शोभा ने किया और अंत में सिस्टर मोनिका ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।