news-details

मादक पदार्थों का विनष्टीकरण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा
पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह की मौजूदगी में पुलिस लाइन परिसर में विभिन्न मुकदमों से संबंधित मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई शासन के निर्देशों और निर्धारित नियमों के तहत जनपद स्तरीय मादक पदार्थ विनष्टीकरण समिति की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यवाही के दौरान विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों से जुड़े मादक पदार्थ समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। इसके बाद उनका सत्यापन और तौल मशीन से मापन कराया गया। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद मादक पदार्थों को इंसीनरेटर मशीन के माध्यम से वैज्ञानिक और सुरक्षित तरीके से नष्ट किया गया।पुलिस के अनुसार इस अभियान में 17.9 किलोग्राम गांजा और 16 ग्राम 31 मिलीग्राम स्मैक सहित कुल 17 किलोग्राम 916 ग्राम 31 मिलीग्राम मादक पदार्थों का विनष्टीकरण किया गया।इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह समेत अन्य अधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी मौजूद रहे। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई।पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने निर्देश दिए कि भविष्य में भी मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए नियमानुसार उनका त्वरित निस्तारण और विनष्टीकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि समाज में नशे के दुष्प्रभावों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।