news-details

मुठभेड़ में वांछित बदमाश घायल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। अखंडनगर थाना क्षेत्र के लोरपुर गोलीकांड में वांछित आरोपी मुकेश वर्मा उर्फ मुन्ना पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। बाएं पैर में गोली लगने के बाद आरोपी को सीएचसी अखंडनगर ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। उसके कब्जे से अवैध देशी तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।