
पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा। पैलानी थाना पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तमंचा दिखाकर लूट करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस और लूट की रकम बरामद हुई है।पुलिस के अनुसार 20 जून को ग्राम गड़ोला निवासी संदीप से नरौली के पास तमंचे के बल पर लूट की गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही थी।रविवार देर रात मरझा-पड़ेरी मार्ग पर संदिग्धों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूट के 3 हजार रुपये, दो तमंचे और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।