news-details

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर कसया में पौधरोपण

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो कसया, कुशीनगर। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कसया के जूनियर हाई स्कूल परिसर में विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, छात्रों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर विधायक पीएन पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने समाज के हर वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन और हर घर जल जैसी योजनाओं का लाभ करोड़ों लोगों तक पहुंचा है।विधायक ने कहा कि पौधरोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भारत के निर्माण का संकल्प है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान करते हुए पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अपील की।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए जनभागीदारी पर विशेष बल दिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम उत्साह और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुआ।