news-details

मंदिर की दीवार गिरने से 3 माह के मासूम की मौत

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lucknow

अलीगंज क्षेत्र स्थित डंडहिया बाजार में गुरुवार को पुराने हनुमान मंदिर की जर्जर दीवार ढहने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से 3 माह के एक मासूम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटे के रेस्क्यू के बाद बच्चे को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से केजीएमयू रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान सीतापुर के मिसरिख निवासी गजोधर के बेटे के रूप में हुई है, जो परिवार के साथ मंदिर के पास झुग्गी में रहता था। घटना के समय बच्चा झोपड़ी में सो रहा था, जबकि अन्य परिजन बाहर थे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जर्जर दीवार के पास झुग्गियां होने से हादसा हुआ। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।