news-details

मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें तेज, नए चेहरों को मिल सकती है जगह

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बीच मोदी सरकार में फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसकी वजह मंगलवार को केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा और राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात को माना जा रहा है। जॉर्ज कुरियन का राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो गया था और भाजपा ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया। इसके बाद उन्होंने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है, हालांकि उन्होंने अभी इस्तीफा नहीं दिया है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि आगामी कैबिनेट बदलाव में आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और उद्धव ठाकरे गुट से आए नेताओं को जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके अलावा भाजपा के ‘एक व्यक्ति-एक पद’ फॉर्मूले के चलते कुछ मंत्रियों की भूमिका में बदलाव संभव है। अगले साल पंजाब और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए सरकार क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रख सकती है। माना जा रहा है कि एनडीए संसद में अपनी स्थिति और मजबूत करने के लिए नए सहयोगियों को सरकार में शामिल कर सकता है। हालांकि अंतिम फैसला प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व की बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।