
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। स्वर्गीय मोती सिंह की पुण्यतिथि पर शनिवार को स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. आर.ए. वर्मा, डॉ. सुभाष चंद्र और मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रियंका वर्मा ने किया। अतिथियों ने रक्तदान को मानव सेवा का श्रेष्ठ कार्य बताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान की अपील की।शिविर में वैभव सिंह ने पहला रक्तदान कर शुरुआत की। इसके बाद बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। मेडिकल कॉलेज की टीम ने रक्तदाताओं की जांच कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया।आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं और सहयोगियों का आभार जताते हुए कहा कि यह आयोजन स्वर्गीय मोती सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि है और समाज में सेवा भावना को मजबूत करने का प्रयास है।