news-details

मंत्री के बयान के बाद कब्रिस्तान भूमि प्रकरण पर बढ़ी उम्मीदें

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ महोबा। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित मीडिया संवाद कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग उत्तर प्रदेश मनोहर लाल पंथ 'मन्नू कोरी' ने भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करती है। ऐसे लोगों पर बुलडोजर चलाया जाता है, उन्हें जेल भेजा जाता है और कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाता। मंत्री के इस बयान के बाद समद नगर स्थित नॉन-जेडए गाटा संख्या 48/1 की सार्वजनिक कब्रिस्तान/श्मशान भूमि का मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकरण में लगभग 150 दिनों से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन अब तक कथित अवैध बाउंड्रीवाल, गेट-ताला एवं डाली गई मिट्टी नहीं हटाई गई है। इसी दौरान शिकायतकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे मामले से अवगत कराया और सार्वजनिक भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि यदि सरकार की "जीरो टॉलरेंस" नीति के तहत भूमाफियाओं पर कार्रवाई की जाती है, तो इस प्रकरण में भी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। अब मंत्री के सख्त बयान के बाद क्षेत्रवासियों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं। लोगों का कहना है कि यदि सार्वजनिक कब्रिस्तान/श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे के आरोप सही पाए जाते हैं तो सरकार की घोषित नीति के अनुरूप कार्रवाई होनी चाहिए।