
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। शनिवार को कानपुर नगर में आवास विकास केशवपुरम में आयोजित भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर एवं महात्मा ज्योतिबा राव फूले के दो दिवसीय संयुक्त जयंती समारोह के प्रथम दिवस में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि के रूप में महाबोधि महाविहार मुक्ति आंदोलन के प्रमुख भंते विनयाचार्य जी रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में भंते अनिरुद्धाचार्य रहे।भंते द्वय ने तथागत बुद्ध एवं बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारों की देशना करते हुए बुद्ध के धम्म को सरल शब्दों में समझाते हुए लोगों को अंधविश्वास से दूर रहने और विज्ञानवादी तर्कशील और प्रगतिवादी बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सबके मंगल की कामना करते हुए भोजनदान किया गया। कार्यक्रम में इंटर कालेज के प्रवक्ता रमेश कुमार कोरी भी मौजूद रहे।