
Pardarshi Vikas News Lalitpur
कलेक्ट्रेट सभागार में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने छात्राओं व महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्राओं और विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किए। अधिकारियों ने साइबर फ्रॉड, बाल विवाह, महिला सुरक्षा और सम्मान जैसे विषयों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अज्ञात कॉल, लिंक और ऑनलाइन लेन-देन से सतर्क रहना जरूरी है। कार्यक्रम में 1090, 181, 112 और 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर उनके उपयोग की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और किसी भी समस्या पर निसंकोच प्रशासन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।