news-details

‘मिशन 360’ पर भाजपा का फोकस

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS भाजपा ने संसद में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए ‘मिशन 360’ पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। पार्टी का लक्ष्य केवल महिला आरक्षण और परिसीमन जैसे संवैधानिक विधेयकों को पारित कराना ही नहीं, बल्कि ‘एक देश-एक चुनाव’ और न्यायिक सुधारों जैसे बड़े बदलावों के लिए भी आवश्यक सुपर मेजोरिटी जुटाना है। हाल में टीएमसी के 20 सांसदों के एनडीए को समर्थन देने और शिवसेना (उद्धव) के 6 सांसदों के शिंदे गुट में शामिल होने के बाद भाजपा के प्रयासों को नई गति मिली है। हालांकि दो-तिहाई बहुमत के लिए अभी भी 41 सांसदों की जरूरत बताई जा रही है। इसके लिए पार्टी की नजर सपा, डीएमके और एनसीपी (शरद) जैसे दलों के सांसदों पर है। दूसरा विकल्प विपक्षी सांसदों की गैरहाजिरी के जरिए प्रभावी सदस्य संख्या घटाने का भी माना जा रहा है। भाजपा की रणनीति परिसीमन, महिला आरक्षण, एक देश-एक चुनाव और अन्य संवैधानिक सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक संसदीय समर्थन सुनिश्चित करने पर केंद्रित है।