news-details

मिशन-2027 की तैयारी में जुटी बसपा

You can share this post!

प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल का दौरा कार्यक्रम जारी


पारदर्शी विकास न्यूज़  लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम के महापरिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए मंडल और विधानसभा स्तर पर बैठकों का कार्यक्रम जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष 11 से 27 अक्टूबर तक अयोध्या और लखनऊ मंडल सहित विभिन्न जिलों का दौरा कर संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। पार्टी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, विश्वनाथ पाल 11 अक्टूबर को बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा से दौरे की शुरुआत करेंगे। 12 अक्टूबर को सुल्तानपुर सदर जयसिंहपुर, 13 अक्टूबर को अमेठी की जगदीशपुर विधानसभा, 14 अक्टूबर को अयोध्या की गोसाईगंज और 15 अक्टूबर को बीकापुर विधानसभा में बैठक करेंगे। 16 अक्टूबर को रायबरेली की हरचंदपुर और 17 अक्टूबर को लखनऊ की बीकेटी विधानसभा में संगठन के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसी क्रम में 18 अक्टूबर को अंबेडकरनगर की जलालपुर, 19 अक्टूबर को अयोध्या की मिल्कीपुर और 20 अक्टूबर को बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा में बैठक प्रस्तावित है। 21 अक्टूबर को हरदोई की गोपामऊ, 22 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी की गोला और 23 अक्टूबर को सीतापुर की मिश्रिख विधानसभा में कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा होगी। प्रदेश अध्यक्ष 24 अक्टूबर को अयोध्या विधानसभा, 25 अक्टूबर को उन्नाव की भगवंतनगर, 26 अक्टूबर को लखनऊ की मलिहाबाद और 27 अक्टूबर को हरदोई की गैसड़ी विधानसभा में संगठनात्मक बैठक करेंगे।प्रदेश अध्यक्ष ने महापरिनिर्वाण दिवस कार्यक्रम की सफलता के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सराहना की। इन दौरों के दौरान संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। बसपा कार्यकर्ता मिशन-2027 के तहत संगठन को मजबूत करने और प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ जुटने का आह्वान कर रहे हैं।