news-details

मिशन-2027 के लिए बसपा की तैयारी

You can share this post!

 

बूथ कमेटियों के पुनर्गठन की 15 सितंबर डेडलाइन
भाजपा, बसपा और कांग्रेस जातिवादी व आरक्षण विरोधी : विश्व नाथ पाल

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी/बाराबंकी।बहुजन समाज पार्टी ने सितंबर के महीने में सेक्टर वार कैडर कैम्पों के आयोजन का निर्णय लिया है। बारिश और खराब मौसम के कारण गुरुवार को सभी विधानसभाओं में बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का काम नहीं हो पाया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बसपा सुप्रीमो ने बूथ कमेटियों के पुनर्गठन का काम 15दिन के भीतर हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।कैडर कैम्पों के बाद सामाजिक भाईचारा बनाओ सम्मेलन और प्रत्याशियों की घोषणा के लिए बड़े कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल और नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।प्रत्याशी तय होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती जनपद वार रैलियां करेंगी।
जिला कमेटी की बैठक में मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान, शिवराम, बद्री प्रसाद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय,जिला कमेटी सदस्य संजय कुमार, मनीराम गौतम आदि मौजूद रहे।बैठक में जिला अध्यक्ष सुरेश कमल ने आर्थिक सहयोग के सभी रजिस्टर एकत्रित किए। शुक्रवार को ये रजिस्टर प्रदेश कार्यालय में जमा किए जाएंगे। लखपेडाबाग मैरिज लान में बहुजन समाज पार्टी की ओर से आयोजित जिला स्तरीय सेक्टर और बूथ कमेटियों की समीक्षा बैठक में मंगलवार को भारी भीड़ जुटी। बैठक में जिला और विधानसभा कमेटियों के साथ सेक्टर के अध्यक्ष और महासचिव बुलाए गए थे। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने कार्यकर्ताओं को कैडर देकर 2027में उत्तर प्रदेश में बसपा की सरकार बनाने के लिए ऊर्जा और जोश भरने का काम किया। कार्यक्रम में दलित, ओबीसी, मुस्लिम और अपर कास्ट के नेताओं का भाषण कराकर सर्वसमाज के एलाइंस को मजबूत करने के संदेश दिए गए।प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी देश की एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो भारतीय संविधान को अपना घोषणापत्र मानकर काम करती है। बहुजन समाज पार्टी ने कभी झूठा घोषणा पत्र नहीं जारी किया। उत्तर प्रदेश में चार बार की बहन मायावती जी की सरकार में सर्वसमाज के हित में काम हुए और ग़रीबी, बेरोज़गारी की समस्या काफी कुछ दूर हुई।बहन मायावती जी ने लाखों लोगों को नौकरी और स्थायी रोजगार देने का काम किया।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस, भाजपा,सपा तीनों पार्टियां जातिवादी और आरक्षण विरोधी हैं।जिन लोगों ने सदियों से खेती, नौकरी, रोजगार, मंदिर , राजनीति,शासन प्रशासन आदि सभी तरह के संसाधनों पर अधिकार जमाए रखा है,वहीं लोग आरक्षण का विरोध कर रहे हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सोच मनुवादी है।इनकी सोच यदि भारतीय संविधान की मंशा के अनुरूप होती तो आरक्षण की समीक्षा की बात न करते। हमारी मुखिया बहन मायावती जी ने कहा है कि आरक्षण के मामले में क्रीमी लेयर फार्मूला बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी संविधान के विपरीत है प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बहुजन समाज पार्टी के विरोध में कांग्रेस और भाजपा की मदद से खड़े किए गए राजनीतिक दलों और नेताओं से सावधान रहने की अपील की और कहा कि झूठी राजनीति करके जनता को गुमराह करना भाजपा, कांग्रेस और सपा की प्रवृत्ति में शामिल है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डबल इंजन सरकार पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बनी हुई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विदेशों में जमा धन वापस लाने , सबके खाते में पन्द्रह पन्द्रह लाख रुपए भेजने और प्रतिवर्ष 2करोड नौजवानों को रोजगार देने का वादा किया था। एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। पेपर लीक का विरोध करने और नौकरी की मांग करने वाले युवाओं पर सरकार लाठियां बरसा रही है।मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल ने कहा कि सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय बसपा की नीति है,इस नीति के अनुसार ही पार्टी देश में भारतीय संविधान की व्यवस्थाओं के अनुरूप शासन व्यवस्था की स्थापना को संघर्षरत है।बसपा नेता मो मुशव्विर ने कहा कि बहन मायावती जी ने अपनी पहली सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की स्थापना करके मुस्लिम समाज की शिक्षा, रोजगार और बेहतरी के लिए काम किया। शासन प्रशासन में मुस्लिम समाज को संख्या बल के आधार पर भागीदारी थी ,एक मुस्लिम नेता के पास बसपा सरकार में 18विभाग थे। 18विभागों के मंत्री ने समाज के हित में काम नहीं किया।उर्दू, फारसी , अरबी यूनिवर्सिटी की स्थापना के बाद लाखों की संख्या में मुस्लिम युवकों को शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में लाभ हुआ है।बैठक का संचालन मुख्य मंडल प्रभारी अजय कुमार गौतम ने किया।मुख्य मंडल प्रभारी राजेश गौतम, विक्रम गौतम, ओबीसी सामाजिक भाईचारा कमेटी के मंडल संयोजक रवि प्रकाश मौर्य,माधव सिंह पटेल, प्रमोद गौतम,के के रावत आदि ने बैठक को संबोधित किया।जिला अध्यक्ष तुलसी प्रसाद, बसपा नेता जितेन्द्र मिश्र, वंशीलाल गौतम,नौमी लाल फौजी, विश्राम लाल,बराती लाल, संजय कुमार गौतम, गुरु प्रसाद, राधेश्याम रावत, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।