
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल 26अगस्त को जिले के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व एम एल सी और विधान परिषद में नेता सदन रहे दिनेश चन्द्रा और मुख्य मंडल प्रभारी दिलीप कुमार विमल भी आयेंगे। प्रदेश अध्यक्ष जिला स्तरीय सेक्टर बूथ समीक्षा बैठक में पार्टी संगठन के कार्यों की पड़ताल करेंगे और मिशन -2027के सम्बन्ध में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन भी करेंगे।पार्टी की बैठक विभा गेस्ट हाउस गौरीगंज में सुबह 11बजे से बुलाई गई है। शनिवार को तैयारी बैठक में पदाधिकारियों को सभी सेक्टरों से कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। जिला अध्यक्ष सुरेश कमल,मंडल प्रभारी नन्हें सिंह चौहान, दिनेश गौतम, शिवराम, बद्री प्रसाद प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष बबलू पांडेय, महामंत्री श्रवन कुमार यादव, विधानसभा अध्यक्ष धर्मराज कोरी आदि मौजूद रहे।