
Pardarshi Vikas News Amethi
मिश्रौली-हथकीला मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आवागमन में लोगों को भारी दिक्कत हो रही है।इस मार्ग से रोजाना स्कूली बसें, टेंपो और साइकिल सवार छात्र-छात्राएं गुजरते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।यह मार्ग बाबा परमहंस आश्रम टीकरमाफी, मां कालिकन धाम और रेलवे स्टेशन को जोड़ता है। हजारों लोग रोज इसी रास्ते से आवागमन करते हैं।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।