
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/मुंशीगंज। न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन में मुंशीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित मामलों में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अगस्त को मुंशीगंज पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में हसरम दुबे मजरे जूठीपुर निवासी आलोक कुमार उर्फ मुन्ना, इकसारा निवासी शम्भूनाथ, पीताम्बरपुर मजरे दुलापुर कला निवासी देवेन्द्र सिंह, सेवई हेमगढ़ निवासी शेर बहादुर सिंह और चिलबिली निवासी अनेश कुमार मिश्र शामिल हैं।इनके खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, सड़क दुर्घटना से संबंधित धाराओं और आबकारी अधिनियम के तहत विभिन्न मामले दर्ज हैं। संबंधित मामलों में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।