news-details

मौसम बदलते ही बढ़ीं स्किन समस्याएं

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। बदलते मौसम और तेज धूप के कारण त्वचा संबंधी बीमारियों के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। चर्म रोग विभाग के अनुसार, रोजाना 400 से 500 मरीज फंगल इन्फेक्शन, सन एलर्जी, मुहांसे और हेयर फॉल जैसी समस्याओं के इलाज के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं।विभागाध्यक्ष डॉ. डी.पी. शिवहरे ने बताया कि पसीना और धूल-मिट्टी के कारण त्वचा के पोर बंद हो रहे हैं, जिससे मुहांसे और डैंड्रफ की समस्या बढ़ रही है। वहीं बच्चों में बैक्टीरियल इन्फेक्शन के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को त्वचा की साफ-सफाई बनाए रखने और समस्या बढ़ने पर विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी।